लक्सर में चलती ट्रेन से नवजात का शव गिरने से मचा हड़कंप, यात्रियों ने लगाया फेंकने का आरोप

लक्सर। देहरादून-सहारनपुर डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिरने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दंपती ने दावा किया कि अस्पताल में मौत के बाद वह नवजात के शव को लेकर घर लौट रहे थे, तभी ट्रेन के झटके से बच्चा हाथ से छिटककर नीचे गिर गया। वहीं ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने दंपती पर नवजात को जानबूझकर ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।जानकारी के…

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बोले मुख्यमंत्री धामी — लोकतंत्र की मजबूत आवाज है पत्रकारिता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और समाज में जनजागरूकता फैलाने के साथ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है और वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज तथा शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के…

महापौर ने नगर पंचायत गढ़ीनेगी से भाजपा के प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां नगर पंचायत गढ़ीनेगी से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाढला के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें शुभकामनाएँ दी। महापौर श्री बाली ने कहा कि जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि गढ़ीनेगी की जनता माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के पक्ष में अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी , मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर ,…

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवम् शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल कैलाश एवं पर्वत यात्रा पर रवाना

काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शिवम् शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल पवित्र आदि कैलाश एवं ¬ पर्वत यात्रा पर रवाना हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद रावत ने यात्रियों को पिथौरागढ़ से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर बताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवम् शर्मा ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में अत्यधिक ठंड के साथ ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम रहता है। उन्होंने यात्रा पर…

सूर्या रोशनी के महाप्रबंधक के पिता के निधन पर पितृ शोक

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड के महाप्रबंधक डा- प्रतोष मिश्रा के पिता सत्य सेवक मिश्रा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मैनपुरी उत्तर प्रदेश का मेडिकल कॉलेज सैफई में सुबह इलाज के दौरान देहावसान हो गया था। उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में सूर्या रोशनी लिमिटेड प्लांट हेड शुभम चमोली, टेक्निकल हेड मनीष गुप्ता, संजीव कुमार, विकास राघव, आशुतोष मिश्रा, कौशलेश गुप्ता, साहित्य दर्पण संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कटियार, शेष कुमार सितारा,…