खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी, नानकमत्ता के ताइक्वांडो एवं कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता के प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, फरजाना बेगम, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
