मुख्यमंत्री धामी ने 4400 से अधिक श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की

देहरादून, 20 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा एवं शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थियों को वन क्लिक के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि श्रमिक राज्य और देश के विकास की रीढ़ हैं तथा उनके कल्याण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर श्रमिकों का पंजीकरण तथा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों के समीप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित शिविरों का आयोजन भी किया जाए।मुख्यमंत्री धामी ने योजनाओं के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।कार्यक्रम में श्रम विभाग एवं उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment