स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

काशीपुर। श्री नंगली आश्रम, में आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया, जब स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर ष्हरि नाम और भजनों की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। जन्मदिन समारोह की शुरुआत विशेष सत्संग से हुई, जहां स्वामी जी के प्रवचनों और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने सत्संग और भजनों का भावविभोर होकर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण और सेवा भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने स्वामी शुद्ध महेशानंद महाराज जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और लोककल्याण की कामना करते हुए जन्मोत्सव को यादगार बना दिया। आकाश गुप्ता चमन प्रजापति शिवम् प्रजापति माया प्रजापति देवानंद शिवानी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment