यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल में संभावित, आयोग ने शुरू की तैयारियां

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जा सकती है, जिसको लेकर आयोग स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही परीक्षा तिथि को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयोग ने बीते वर्ष 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसमें प्रदेशभर से लगभग एक लाख पांच हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। हालांकि परीक्षा के दौरान हरिद्वार स्थित एक केंद्र से प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्रों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। वहीं, पेपर लीक मामले में गठित एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने 11 अक्तूबर को उक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त कर दिया था। अब आयोग की ओर से परीक्षा के पुनः आयोजन को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment