नई दिल्ली। अमेरिका की सरकार ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने यह कदम भारत की उन नीतियों और गतिविधियों के जवाब में उठाया है, जिन्हें अमेरिकी प्रशासन ने अनुचित बताते हुए अपने व्यापार पर बोझ डालने और उसे सीमित करने वाला करार दिया है। इस नई कार्रवाई के तहत 14 अर्थव्यवस्थाओं पर टैरिफ लगाया गया है, जिनमें भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ दूसरा सबसे अधिक है। वियतनाम पर 35 प्रतिशत टैरिफ…
Day: November 26, 2026
संविधान दिवस पर डीएम ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
रुद्रपुर, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय से आमजन को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और राज्य में लागू महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कानूनों की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। जागरूक नागरिक अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहकर समाज में कानून के शासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा…
काशीपुर रामनगर मार्ग पर मरम्मत के बाद सड़क चंद दिनों में उखड़ने लगी गुणवत्ता पर उठे सवाल
काशीपुर। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 16-81 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की परत महज सात दिन में ही उखड़ने लगी है। निर्माण के तुरंत बाद सड़क की ऐसी स्थिति सामने आने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की निगरानी व्यवस्था और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, काशीपुर-रामनगर मार्ग पर रम्पुरा के पास सड़क निर्माण के दौरान ही गिट्टिðयां और बजरी उऽड़कर…
अग्निशमन विभाग ने काशीपुर के चार अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया
काशीपुर। नगर क्षेत्र के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए अग्निशमन विभाग ने काशीपुर के चार अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर विभाग ने चारों अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित सहोता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया
काशीपुर। मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड ने मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर बीती 20 नवंबर 2026 से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। आज ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठकर लामबंद हो गये हे। संगठन का कहना है कि जवान वर्षों से अपनी मूलभूत मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई…
महापौर ने 10 वार्डों में 21 सड़कों का शिलान्यास किया
काशीपुर। नगर को गड्ढा मुक्त बनाने की दिशा में महापौर दीपक बाली ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से महापौर ने 10 वार्डों में 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही महापौर ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में शतक जड़ने का दावा किया। बीते रोज और आज महापौर दीपक बाली विभिन्न वार्डों में पहुंचे और पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस…
काशीपुर रामनगर मार्ग पर मरम्मत के बाद सड़क चंद दिनों में उखड़ने लगी गुणवत्ता पर उठे सवाल
काशीपुर। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 16-81 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की परत महज सात दिन में ही उखड़ने लगी है। निर्माण के तुरंत बाद सड़क की ऐसी स्थिति सामने आने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की निगरानी व्यवस्था और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, काशीपुर-रामनगर मार्ग पर रम्पुरा के पास सड़क निर्माण के दौरान ही गिट्टिðयां और बजरी उऽड़कर…
सीएम धामी सरकार ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख फैसलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि…
