महापौर ने 10 वार्डों में 21 सड़कों का शिलान्यास किया

काशीपुर। नगर को गड्ढा मुक्त बनाने की दिशा में महापौर दीपक बाली ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से महापौर ने 10 वार्डों में 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही महापौर ने सड़क निर्माण के क्षेत्र में शतक जड़ने का दावा किया। बीते रोज और आज महापौर दीपक बाली विभिन्न वार्डों में पहुंचे और पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। महापौर ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान काशीपुर को गîक्कामुक्त बनाने का जो वायदा किया था, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में कोई भी सड़क निर्माण से अछूती नहीं रहेगी।महापौर ने वार्ड नंबर 10 में 39 लाख 41 हजार, वार्ड नंबर 4 में 71 लाख 57 हजार, वार्ड नंबर 33 में 25 लाख 58 हजार, वार्ड नंबर 34 में 15 लाख 57 हजार, वार्ड नंबर 36 में 23 लाख 55 हजार, वार्ड नंबर 37 में 9 लाख 78 हजार, वार्ड नंबर 40 में 17 लाख 55 हजार, वार्ड नंबर 5 में 30 लाख 89 हजार, वार्ड नंबर 9 में 18 लाख 48 हजार तथा वार्ड नंबर 11 में 56 लाऽ 89 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।इस अवसर पर पार्षद रवि प्रजापति, शाह आलम, वैशाली गुप्ता, सीमा सागर, अंजना आर्य, विजय बॉबी, दीपा पाठक, अनीता कांबोज, कादिर अहमद, अभिषेक वर्धन, ममता कुमारी, नामित पार्षद मंजू यादव, नवजोत सिद्धू, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विजेंद्र पाल सिंह, बूथ अध्यक्ष तरुण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, यश वर्मा, प्रियांशु, राजीव कुमार, रणजीत सिंह, रोहिताश चौहान, देवेंद्र चौहान, नरसिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार, अमर सिंह रावत, कमल कुमार, श्याम सिंह, दुर्गेश गुप्ता, लोकमन सैनी, आरेंद्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, महामंत्री जयदीप डौढ़ियाल, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता, गुरदेव सिंह, सुऽविंदर सिंह, मंगल सिंह, दारा सिंह, सोऽल सिंह, तरसेम सिंह, नेहा बोरा, विवेक कुमार, दिनेश सक्सेना, चंचल देवी और श्याम कुमार सहित संबंधित वार्डों के सैकड़ों गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment