आईजीएल कंपनी ने अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स ओर बेसिक कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया

काशीपुर। भारत का अग्रणी ‘हरित रसायन’ उत्पादन करने वाला इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए अग्रसर रहा है इसी क्रम को जारी रऽते हुए आईजीएल संस्थान के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल और एचआर हेड राजेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा सहायक महाप्रबंधक प्रशासन विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर स्थित भारत सरकार के उद्यम ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी)’ तथा ‘वसुधैव समिति’ एनजीओ के संयुक्त समन्वय से 50 अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स एवं 50 अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, जिसका पूर्ण आर्थिक वहन आईजीएल सीएसआर के तहत विगत वर्षों की भांति वहन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आईजीएल से ईएचएस विभागध्यक्ष डॉ आरके शर्मा, विक्रांत चौधरी तथा एनएसआईसी व ‘वसुधैव समिति’ एनजीओ के पदाधिकारियो ने दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके बाद समस्त प्रशिक्षित 100 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र तथा 50 अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन किट वितरित किए गये, इस कार्यक्रम के लिए आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर एनएसआईसी केंद्र प्रभारी पुनीत कुमार, वसुधैव सोसाइटी एनजीओ के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह तथा आईजीएल लाइजिनिंग प्रबंधक आरसी उपाध्याय, सचिन गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment