काशीपुर। टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया द्वारा गोपीपुर प्रतापपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 10 किमी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग एक हजार खिलाड़ी जिसमें मुख्य रूप से 10 साल के बच्चे, युवा, नौजवान, महिलाएं बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कराए जाने का संकल्प टीम रॉबर्ट वाड्रा ने अपने साथ कुमाऊं फिजिकल एकेडमी को लेकर और एक सोच जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चे और महिला खेलों की और आकर्षित हो सके। मैराथन में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं पुरुष विजेता खिलाड़ी को साइकिल प्रदान की गई एवं 200 खिलड़ियों को शर्ट और ट्रैकसूट और गर्म थरमस प्रदान किए गए। वहां पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौधरी, विक्रम सिंह, विजेंद्र चौधरी, मदन ठाकुर, रमेश खरगवाल, सुदेश कुमार, अर्पित मेहरोत्रा, मोहित उपाध्याय, राजू सिंह, हरजिंदर सिंह, मेघा चंद, दीपा पुष्पा, रवि चौधरी, मनोज चौधरी, हरीश त्रिपाठी, केशव कुमार, बिट्टðू राजपूत, अजय चहल, सूबेदार भूपेंद्र मनराज, रिंकू सिंह एवं पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य प्रशासन और बड़ी संख्या में एक्स आर्मी मैन व पूर्व खिलाड़ी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
