केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह सिद्धू के लिएअपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया

काशीपुर। केंद्रीय रेल राज्य एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह सिद्धू के लिएनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कथित रूप से अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर काशीपुर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। इस बयान के विरोध में आवास विकास मंडल काशीपुर के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। अपने जारी बयान में मंडल पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के बयान को अनुचित बताते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ करार दिया। विरोध स्वरूप आज चैती चौराहा, बाजपुर रोड काशीपुर में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, पार्षद, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक निर्धारित समय पर एकत्र हुए और पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान PCU अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री जयदीप ढौंडियाल, महामंत्री दिनेश नेगी, महिला उपाध्यक्ष तुलसी बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, निगम प्रतिनिधि समरपाल चौधरी, अरेंदर, सोनू सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष मनोज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विपिन पाल, रजनी ठाकुर, वैभव गुप्ता, जरनैल सिंह, मंडल कार्यालय मंत्री अंतरप्रीत चीमा, मीडिया संयोजक मनोज राय, आईटी संयोजक संगीता सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment