उदयराज कालेज में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के टी-वी- पर लाइव प्रसारण

काशीपुर। उदयराज कालेज में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के टी-वी- पर लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री तथा छात्र छात्राओं के प्रश्न उत्तरों तथा बातचीत को लेकर छात्रों में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दिया। चर्चा के दौरान तनाव मुक्त होकर, एकाग्रता, आत्म विश्वास के साथ समयबद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी करने पर जोर दिया गया। वहीं परीक्षा के दिनों में माता पिता, अभिभावकों के साथ भी परीक्षा पर चर्चा करने को भी आवश्यक बताया गया। बातचीत के दौरान कहा गया कि पढ़ने वाले छात्रें के लिए छोटे घर, साधन संपन्नता मायने नहीं रऽती है। चर्चा के दौरान जीवन में कर्म को प्रधानता देने के साथ साथ लक्ष्य प्राप्ति और सपनों को पूरा करने के लिए सफल व्यक्ति की बायोग्राफी पढ़कर अपना रास्ता प्रशस्त करने पर भी जोर दिया गया। वहीं विकसित भारत निर्माण के लिए कौशल निर्माण, स्वदेशी वस्तुएं अपनाने, कर्तव्य पालन, स्वच्छता जागरूकता और तकनीकी के सही उपयोग पर भी बातचीत हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या मनोज शर्मा सुनील कुमार उपाध्याय रणधीर सिंह राजेंद्र सिंह जयदीप सिंह दिनेशचंद्र गोस्वामी कौशलेश गुप्ता कपिल भारद्वाज मुकेश पाल चौधरी नवनीत सिंह मनोज विश्नोई कल्पना नौडियाल मनीषा चौहान समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment