काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्रतार कर उनके पास से एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली कुंडा पुलिस ने गश्त के दौरान हरियावाला पुल के पास बंद पड़ी एक फैक्ट्री के अंदर संदिग्ध अवस्था में चहल कदमी करते दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़कर दोनों की जामा तलाशी में एक 315 बोर का तमंचा व एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विपिन चौहान पुत्र रोहतास निवासी शिव मन्दिर के पास कमालपुरी व दूसरे ने गौतम कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी कुएं के पास कमालपुरी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का धारा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम के तहत चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल सूरज बोरा, नवीन शर्मा, कुन्दन भौर्याल शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
