काशीपुर। काशीपुर कुंडेश्वरी के ढकिया नंबर एक में खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज सुबह करीब 8 बजे बाईक सवार ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी निवायी 60 वर्षीय जयपाल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र चरण सिंह को घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर संख्या यूपी21 सीटी 6364 ने अपनी चपेट में लेकर मे ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही डंपर में आग लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी व तहसीलदार पंकज चंदोला ने मौेके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ व मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। वहीं मृतक परिवार में मातमी कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगजनी में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
