अज्ञात चोरों ने देसी शराब के ठेके से उड़ाई शराब की चार पेटी

काशीपुर। अज्ञात चोर शराब के देसी ठेके से चार पेटी देशी शराब चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम किलावली निवासी विजय कुमार पुत्र शीशपाल सिंह आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चैती चैराहे पर काली वाइन एंड बैबरेज के नाम से धनोरी निवासी बृजवीर सिंह पुत्र हरी सिंह की देशी शरब की दुकान है तथा वह दुकान पर इंचार्ज के रूप मे कार्य करता है। कहा कि बीती 7 फरवरी की रात्रि वह दुकान बंद करके गया था। जब वह 8 फरवरी को दुकान पर अया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान से 04 पेटी माल्टा शराब की गायब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment