काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे के भीतर चोरी की स्कूटी बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

कोतवाली काशीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी बरामद कर आरोपी को 48 घंटे से कम समय में गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 को वादी श्री उमेश पांडेय पुत्र देवीदत्त पांडेय निवासी कुर्मांचल कॉलोनी, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर ने अपनी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK 18U 6417 चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 46/2026 धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी, पतारसी एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने अज्ञात चोर की पहचान कर उसे चोरी की स्कूटी एक्टिवा UK 18U 6417 के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु आर्या पुत्र चंदन राम निवासी श्यामपुरम, होटल गौतमी हाइट्स के पीछे, थाना आईटीआई काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में जनपद नैनीताल के थाना हल्द्वानी में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक हेम तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल हेमंत एवं कांस्टेबल नवल किशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment