काशीपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा इकाई के तत्वावधान में बैलजूड़ी चौराहे पर कांवड़ियों के सेवार्थ आयोजित चार दिवसीय निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ- संदीप दीक्षित ने किया। सोसायटी सचिव अरुण पंत ने बताया कि शिविर में विगत वर्षों की भांति शिव भक्त कांवड़ियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए चिकित्सकों और दवाइयों की भरपूर व्यवस्था की गई है। चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने अतिथियों समेत शिविर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यहां उपाध्यक्ष डॉ- राजीव गुप्ता, सुखविंदर सिंह पन्नू, अनीता पंत, कौशलेश गुप्ता, डॉ अकील, डॉ- भारत गोला, मौ- आरिफ, डॉ- जेड रहमान आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
