एएसपी महाशिवरात्रि पर्व की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे

काशीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने महाशिवरात्रि और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर काशीपुर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों का हाल-चाल जाना और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। शिव भक्तों में पुलिस प्रशासन की सक्रियता को लेकर संतोष देखा गया। प्रशासन का दावा है कि पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। और उन्होंने अधिनिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है की महाशिवरात्रि पर्व पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment