स्मार्ट मीटर को लेकर काशीपुर में जागरूकता अभियान तेज, यूपीसीएल ने बताये बड़े फायदे

काशीपुर। स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा काशीपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्मार्ट मीटर प्रणाली के लाभों से अवगत कराना और ऊर्जा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से सटीक बिलिंग, पारदर्शिता और बेहतर ऊर्जा प्रबंधन सुनिश्चित होगा। उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत के अनुसार बिजली बिल प्राप्त होगा, जिससे बिल संबंधी विवादों में कमी आएगी और बिजली सेवा अधिक विश्वसनीय बनेगी।इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि वे स्मार्ट मीटर योजना का समर्थन करें और एक स्मार्ट व सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं को मिलने वाले फायदों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।प्रमुख उपस्थित गण:कार्यक्रम में एक्शन काशीपुर अजित यादव, एक्शन टेस्ट काशीपुर विवेक कांडपाल, पार्षद पुष्कर बिष्ट, डॉ. आर.सी. शर्मा, यूपीसीएल एसडीओ महक मिश्रा, एसडीओ पंकज, जोनल इंचार्ज अडानी हरीश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विजय पाल, अमित मनचंदा, भीम सिंह बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर काशीपुर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment