काशीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशीपुर में उज्जैनी शक्ति पीठ माँ बाल सुन्दरी के मंदिर में चैत्र के नवरात्रों में लगने वाले चैती मेले का आज से हवन पूजन व पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया है। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा संयुक्त रूप से मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर व मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में हवन पूजन के साथ किया। मंदिर में पूजा अर्चना मंदिर के मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस मौके पर कुमाऊ नरेश केसी सिंह बाबा के सपुत्र एनसी बाबा व उनकी पत्नी कामक्षी सिंह आदि समेत सभी मुख्यअतिथियों ने मंदिर में माता के ध्वज पताका भी फहरायी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ- अमरजीत सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, तहसीलदार पंकज चंदोला, पंडा शक्ति अग्निहोत्री, वंश गोपाल अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, आशीष गुप्ता, मुक्ता सिंह, पूर्व मेयर उषा चौधरी, शशांक सिंह, डॉ- गिरीश तिवारी, पार्षद अनिल कुमार, अभिषेक गोयल, अमित चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, सरदार सतविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह चंडोक, अमित सिंह, रवि पाल, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज प्रजापति, रजत सिद्धू, सुशील शर्मा, मुकेश चावला, रूपेंद्र सिंह बग्गा आदि समेत पंड़ा परिवार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यहां बता दे की कि आज से शुरू हुआ चैती मेला आगामी 17 अप्रैल तक चलेगा। जिसको लेकर खुद मेला समिति ने अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली है। ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की समस्या से दो चार ना होना पड़े। बतादें कि 25 मार्च की अर्द्धरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी का डोला पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से चैती मंदिर पहुंचेगा। 31 मार्च की अर्द्धरात्रि डोला मंदिर से पंडा आवास वापस रवाना होगा। मंदिर के मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि 25 मार्च की अर्द्धरात्रि मां के डोले में मां की प्रतिमा को लेकर मौहल्ला पक्काकोट-कानून गोयान में पूजा अर्चना के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वह स्वयं चैती मंदिर पहुंचेंगे, जहां माता की प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विराजमान कर दी जायेगी। बताया कि 31 मार्च की अर्द्धरात्रि मां की प्रतिमा को पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री डोले में लेकर चैती मंदिर से नगर स्थित पंडा निवास लेकर जायेंगे। गौरतलब है कि हर साल एक विशाल मेले का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा किया जाता है जो कि पूरे उत्तर भारत का चैत्र नवरात्रें में सबसे बड़ा मेला होता है जिसमे लाखों भक्त अपनी अटूट आस्था को लेकर हर साल माँ बाल सुंदरी के मंदिर में आते है यहां पर वह मां को प्रसाद चढ़ाने के साथ ही पूजा अर्चना कर अपनी मुरादें मांगते हैं। इस बार सुरक्षा को देखते हुए अब की बार मंदिर परिसर में 32 सीसीटीवी समेत पूरे मेले में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है जिनसे हर गतिविधियों पर नजर रऽी जाएगी और खासतौर पर महिलाओ के साथ कोई छेड़खानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने सादी वर्दी में भी महिला पुलिस को तैनात किया है। यहां यह भी बतादें कि वुक्सा जनजाति के लोग प्रतिवर्ष यहां बड़ी तादाद में आकर भजन कीर्तन कर देवी की पूजा करते हैं।
















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
