काशीपुर। नगर के ग्राम हरी नगर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पावन पवित्र भूमि पर पार्क बनाने और उनकी मूर्ति स्थापना के लिए स्थल का चयन किया गया। इस अवसर पर तथागत बुद्ध की बुद्ध वंदना के साथ बाबा साहेब की विशाल प्रतिमा के लिए भूमि का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में चंद्रहास गौतम ने बुद्ध वंदना की। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क जन कल्याण सेवा समिति के महासचिव अशोक कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतापपुर एवं भाजपा नेता राजेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित, ग्राम पंचायत ढकिया कला के ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य बिट्टू, ग्राम हरीनगर से सादी राम, राजेंद्र सिंह समेत हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के स्थल पर उपस्थित रहकर फूल माला और मोमबत्ती जलाकर जगह का चयन किया गया। बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा और आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब के स्थापना दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समिति ने सभी लोगों ने उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
