चार धाम यात्रा 2026 के लिए 10 लाख से अधिक पंजीकरण, तैयारियों पर सरकार सख्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2026 की चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृहों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है, जो यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 की यात्रा प्राकृतिक आपदाओं के कारण डेढ़ महीने से अधिक समय तक बाधित रही थी, इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव मिले।सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुखद दर्शन उपलब्ध कराना अपनी जिम्मेदारी मानती है। इसके लिए शासन और प्रशासन को लगातार सतर्क रहने तथा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।हितधारकों से पहले ही समन्वयमुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों — जैसे अतिथि गृह संचालक, ढाबा संचालक, टैक्सी एवं परिवहन सेवा प्रदाता — के साथ अभी से समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।निरंतर निगरानी और समीक्षाउन्होंने कहा कि प्रशासन समय-समय पर यात्रा से संबंधित आवश्यक सूचनाएं श्रद्धालुओं तक पहुंचाता रहेगा, जिससे वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें। शासन को तैयारियों की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं और मुख्यमंत्री स्वयं भी जल्द ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से चार धाम यात्रा-2026 को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment