काशीपुर। विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम सुभाष नगर में आज श्री राम नवमी के पावन अवसर पर आश्रम में सत्संग हुआ अपने प्रवचन में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज ने बताया कि हमें अपने जीवन को मर्यादा पूर्षाेतम प्रभु श्री राम जी के आदर्शाे पर जीना चाहिए जैसे श्री राम जी ने पिता की आज्ञा मान कर 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया हम सब को भी अपने माता पिता की आज्ञा में चलकर जीवन गुजारना चाहिए। आज ही श्री अद्वैत मत के संस्थापक श्री श्री 1008 श्री स्वामी अद्वैतानंद परमहंस महाराज का पावन जन्मोत्सव मनाया गया और केक काट कर प्रभु श्री राम जी ओर श्री परमहंस महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ट्रस्ट सचिव संत शुद्ध वैरागानंद रुचि बाई ने बताया कि यहां आश्रम में श्री राम लला का दरबार भी है जिसमें चारों भाई बालरूप में विराजमान है सैकड़ों की संख्या में भक्तजन सत्संग में उपस्थित रहे। सत्संग के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
