चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। नगर क्षेत्र में विगत दिनो घटित बाइक चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर/बाजपुर के दिशा निर्देशन में बाइक चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। बाइक चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये मुखबीर की सूचना पर गुरुद्धारे के पीछे ईदगाह के सामने आम के बाग को जाने वाले रास्ते से रितेश कुमार उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल सिंह निवासी काली माता मन्दिर रोड मौहल्ला भूप सिंह जसपुर व विशाल दिवाकर उर्फ कालू पुत्र स्व0 रघुवीर दिवाकर निवासी पशुपति बिहार कालौनी थाना आईटीआई को गिरफ्रतार कर उनके पास से चोरी की दो बाईकों के आलावा चोरी की चार अन्य बाइको के साथ गिरफ्रतार कर बाइक चोरी की घटनाओ का अनावरण किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी, एसआई सौरभ भारती, एसआई गिरीश चन्द्र, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, महेन्द्र सिंह देवडी, दीपक जोशी, देवानन्द शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment