काशीपुर। गश्त के दौरानआईटीआई पुलिस ने चैती मेले के नखाशा बाजार से एक संदिग्ध को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशरफ अंसारी पुत्र असलम अंसारी निवासी किला मोहल्ला काली बस्ती गंगे बाबा रोड बताया। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है तथा अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। वहीं पुलिस ने पिछले लम्बे समय से आबकारी अधिनियम में फरार चल रहे वारटी मुख्तयार सिह पुत्र गुरदीप सिह निवासी खाईखेडा को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुसिल टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार, अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल अमित राणा व हरीश नेगी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
