आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

काशीपुर। आगामी दिनों में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से जारी रोस्टर में बताया गया है कि केबी कण्डक्टर बदले जाने के कार्य के चलते कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद राखी जाएगी। विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली का शटडाउन रहेगा। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइनों से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित समय के अनुसार शटडाउन किया जाएगा। यह कटौती सुबह 9 बजे से शाम 6 तक की जाएगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके। 33/11 केवी उपसंस्थान पक्काकाटे के 9, 11, 16, 18, 20 अप्रैल को पक्काकोट, अल्लीखां, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला एवं उक्त पोषकों से प्रेषित संबंधित व अन्य क्षेत्र शामिल है। वहीं उपसंस्थान 20 नं- बाजपुर रोड के 10, 13, 17, 21, 23 अर्प्रैल को अलीगंज रोड, आवास विकास, एसडीएम कोर्ट, पटेल नगर, मेन बाजार, रामनगर रोड, जसपुर खुर्द, फसियापुरा, पैगा, बघेलेवाला, शिवलालपुर अमरझण्डा एवं उक्त पोषित संबंधित क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment