नदीम जैदी व तमन्ना हनीफ को वक्फ अधिकरण द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त होने पर दी मुबारकबाद

काशीपुर। उत्तराखंड शासन अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग ने राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के वक्फ अधिकरणों (वक्फ ट्रिव्यूनल्स्) में रिक्त पदों को भरने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ- पराग मधुकर धकाते के जारी आदेश में बताया कि गढ़वाल मंडल (देहरादून) से नदीम जैदी व कुमाऊं मंडल (हल्द्वानी) से तमन्ना हनीफ को वक्फ अधिकरण, कुमाऊं मंडल, जनपद नैनीताल में ‘द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष के लिए होगा। हालांकि, यदि इस बीच ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025’ के अंतर्गत नए वक्फ बोर्ड नियम प्रख्यापित हो जाते हैं, तो इनका कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा। इधर, नदीम जैदी को वक्फ टिब्यूनल का सदस्य नियुक्त होने पर डॉक्टर यूनुस चौधरी ने बधाई देते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment