काशीपुर। बाबा साहब डॉ- भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा यशपाल राजहंस के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही जिला पदाधिकारियों को मंडलवार कार्यक्रमों के संयोजक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। विस्तृत चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि आगामी 13 अप्रैल को चारों विधानसभाओं के मंडलों में स्थित अंबेडकर पार्कों, सरकारी अस्पतालों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सायंकाल दीप उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। तत्पश्चात 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ- भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के समापन पर उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान को मत्स्य विभाग में उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अनुसूचित मोर्चा काशीपुर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, मंडल महामंत्री प्रशांत, रामकिशन पासी, सांसद प्रतिनिधि विजयपाल जाटव, रमेश, नवनीत चौधरी, गगन, रुपेश, शुभम आर्य, धर्मवीर पासी, अभिषेक, मोहन, कपिल गौतम, विनोद कुमार, नरेश कुमार, प्रीतम चौहान, कार्तिक सोनकर, बाबू दिवाकर सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
