काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र से पांच दिनों से लापता एक 11 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। रामनगर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री बीते 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने इलाके के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने बालिका को नगर की गड्ढा कॉलोनी से सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। टीम में उपनिरीक्षक कंचन कुमार पडलिया, कांस्टेबल जगदीश पपनै, कांस्टेबल बीरेन्द्र बिष्ट और महिला कांस्टेबल वंदना शामिल रहीं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
