नगर निगम ने चैती मेले में 6 बिन पाठशाला स्टॉल के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

काशीपुर। नगर निगम ने चैती मेले में 6 बिन पाठशाला स्टॉल के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह स्टॉल 24 मार्च से प्रारंभ होकर मेले की पूरी अवधि तक प्रतिदिन लगाया जा रहा है। स्टॉल पर 6-बिन सेग्रीगेशन को स्टिकर्स के माध्यम से सरल तरीके से समझाया जा रहा है, ताकि लोग आसानी से कचरे के सही पृथक्करण को अपनाएं। साथ ही, मेले में लगी दुकानों पर भी कैलेंडर और ब्रोशर का निःशुल्क वितरण कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। निगम ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में इस स्टॉल का अवलोकन करने व अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment