निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर के समापन पर कवि सम्मेलन का शुभारंभ

काशीपुर। चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी काशीपुर शाखा के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष मत्स्य पालक विभाग अभिकरण उत्तराखंड सरकार सुश्री सीमा चौहान ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सोसाइटी सचिव अरुण पंत ने 21 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की आख्या प्रस्तुत की। काव्य सम्मेलन से पूर्व रेडक्रॉस सोसाइटी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि सुश्री सीमा चौहान समेत कवियों, शिविर में अनवरत रूप से चिकित्सा उपचार में लगे चिकित्सकों तथा सहयोगियों को पुष्प मालाओं, शाल, और स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वागत और सम्मानित किया गया। वहीं प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री पंडा मनोज अग्निहोत्री परिवार की ओर से भी मुख्य अतिथि, कवियों तथा रेडक्रॉस पदाधिकारियों को मां बाल सुन्दरी देवी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री चौहान ने शिविर के सफल संचालन की सराहना करते हुए पदाधिकारियों और चिकित्सकों के सेवा भाव की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए मेरी उपस्थिति निश्चित रूप से मां बाल सुन्दरी देवी का आशीर्वाद है। इस दौरान सचिव अरुण पंत ने 21 दिवसीय शिविर के सफल संचालन की आख्या प्रस्तुत की।वहीं काव्य सम्मेलन की शुरुआत गीतकार कवि सोमपाल प्रजापति ने मां शारदे की वंदना के साथ की। इस दौरान गीतकार कवि विजय प्रकाश कुशवाह ने- लो आ गया हूं बिकने को मैं भी बजार में, खड़ा हूं कतार में लगाओ तुम भी बोली मेरी जैसी यथार्थ पंक्तियों के साथ श्रोताओं का मन बनाया। कवि शेष कुमार सितारा ने- सांस का हर सुमन वतन के लिए, जिंदगी भी हवन वतन के लिए, रचना पढ़ी।ओज कवि शुभम लोहनी ने -राजनीति का विगड़ा सब परिवेश दिखाई देता है, रिश्ते नातों में भी ईर्ष्या, द्वेष दिखाई देता है गीत से वाह वाह लूटी।रुद्रपुर से आईं गीतकार कवियत्री शालिनी शर्मा ने- मैं उसी की हमेशा दीवानी रही, जिंदगी की यही बस कहानी रही, रचना पढ़ कर काव्य सम्मेलन में मौजूद श्रोताओं में जोश भरा। वहीं संचालन कर रहे गीतकार डॉ- प्रतोष मिश्रा ने जिंदगी क्यों हो रही अधीर, अभी तो मन में है कुछ पीर इसे थोड़ा गा लेने दे। से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ- सुरेन्द्र मधुर ने- साथ ही साधु बनके लूटते सभी तरह की मौज, सेवा में रहती सदा नयी अप्सरा रोज।सोमपाल प्रजापति ने- पंख नहीं हैं पर उड़ान आसमान की है, पैर नहीं है पर घूमने की चाह सारे जहान की है रचना पढ़ी। वहीं कवि जेके कटियार ने बन जाने दो सरकार हमारी फिर देऽो क्या क्या करबा देता हूं रचना की प्रस्तुति दी। समाज सेवी अमित कुमार शर्मा अपने पिता जी की, स्मृति में कवियों तथा चिकित्सकों को स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया। अंत में सोसाइटी चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने अतिथियों तथा अनवरत रूप से चिकित्सा सेवा में लगे चिकित्सकों सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक जे-पी अग्रवाल उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री पंडा मनोज अग्निहोत्री संयोजक कौशलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष अरबिंद सक्सेना (बंटी सक्सेना जिला कोर कमेटी सदस्य सरोज ठाकुर विमल गुड़िया डा योगेश चौहान दीपक यादव सुरेंद्र कोठारी संजीव शर्मा दीपक शर्मा मनोज विश्नोई डा अकील हुसैन अमित कुमार शर्मा मौ आरिफ गौरव रस्तोगी विकल्प गुड़िया सुधा शर्मा अनीता पंत अर्चना लोहनी समेत नारायण नगर पी-एच-सी चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी समेत श्रोतागण मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment