देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस) का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इस परियोजना को उत्तराखंड और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ एलिवेटेड सेक्शन का निरीक्षण किया और देहरादून पहुंचकर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यह अत्याधुनिक एक्सप्रेस लगभग 210–213 किलोमीटर लंबा है और करीब ₹12,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय 6 घंटे से घटकर करीब 2 से 2.5 घंटे रह जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा। इस कॉरिडोर की खासियत इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जिसे राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसके अलावा आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, अंडरपास, सर्विस रोड और कई एंट्री-एग्जिट पॉइंट भी इसमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह कॉरिडोर न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। साथ ही चारधाम यात्रा और औद्योगिक विकास को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह परियोजना उत्तर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment