काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

काशीपुर। देश के संविधान निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वी. जयंती काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई। आज सामाजिक संगठन क्लीन एंड ग्रीन उत्तराखंड के संस्थापक एवं अध्यक्ष विक्की सौदा के नेतृत्व में अंबेडकर संदेश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। डॉ भीमराव अंबेडकर संदेश यात्रा में दलित समाज के लोगों ने मिलकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मेन बाजार, रतन सिनेमा रोड, किला बाजार, से होते वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया। इस दौरान संदेश शोभायात्रा मे विभिन्न संगठनों ने मुख्य चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर संदेश शोभा यात्रा का स्वागत किया, साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोभायात्रा में मिष्ठान व फल वितरण भी किए। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किये, वहीं अम्बेडकर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने एक गोष्टी का आयोजन कर उनके चित्र पर फूल चढ़ाए और उनके कार्यों को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का सभी से आह्वान किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को भारतीय संविधान की जो सौगात दी है वो सराहनीय है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर वाल्मीकि समाज के सैकड़ो लोगों ने डॉक्टर भीमरावअंबेडकर की जयंती अवसर पर प्रचार प्रसार हेतु बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई और लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर चंद्रहास गौतम अध्यक्ष अंबेडकर पार्क समिति, शाहनवाज खान भाजपा नेता, विक्की सौदा संस्थापक क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट,जितेंद्र देवांतक शोभा यात्रा के संस्थापक समेत भारी तादाद में वाल्मीकि समाज के लोगों समेत विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे। वहीं डॉ अंबेडकर स्मारक ट्रस्ट सोसाइटी द्वारा अंबेडकर भवन टांडा उज्जैन में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमति चंद्रप्रभा व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा व ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक जोईल मसीह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दर्जनों विद्यालयों की छात्र-छात्रओं ने भाग लिया और नाटक, भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम से भवन गुंजायमान हुआ।

छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और शिक्षण सामग्री बाटी गई । इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमति चंद्रप्रभा ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ऐसे संविधान की रचना की जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तराऽंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि महामानव डॉक्टर अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन मानवीय भलाई में न्योछावर कर दिया ,उनका मानना था कि दलित ,जाति या धर्म से नहीं होता बल्कि देश का हर वह नागरिक दलित है जो आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ हो। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक जोईल मसीह ने मिशन द्वारा संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों की छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, शमसुद्दीन, एमए राहुल, भास्कर त्यागी एडवोकेट, मो- अशरफ एडवोकेट, विजय कुमार बॉबी, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment