आईजीएल कंपनी को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सम्मान

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) को प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ संस्थान द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह सम्मान आईजीएल प्रबंधन की कार्यस्थल संस्कृति, विश्वास आधारित वातावरण और कर्मचारियों व श्रमिकों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड काशीपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री आलोक सिंघल ने कहा कि यह हमारे सभी कर्मचारियों के समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। कंपनी हमेशा से अपने कार्यबल को सशक्त बनाने और एक समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रही है। व आईजीएल के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री देव झा ने कहा कि आईजीएल ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेहतर प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों व श्रमिकों की संतुष्टि और उनका विकास ही सफलता की असली कुंजी है। वहीं आईजीएल काशीपुर के फैक्ट्री मैनेजर श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आईजीएल द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी पिछले कई वर्षों से अनेक प्रकार के दर्जनों सामाजिक कार्य गतिमान हैं। इस ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ उपलब्धि पर आईजीएल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों, विभाग प्रमुखों सहित सभी कर्मचारियों व श्रमिकों का आभार व्यक्त किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment