एसडीएम कार्यालय में किसान द्वारा आत्मदाह की धमकी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप

काशीपुर। एसडीएम कार्यालय में एक किसान द्वारा आत्मदाह की धमकी दिए जाने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने एसडीएम कार्यालय पहुंच नाकेबंदी कर दी। बतादें कि कुंडेश्वरी के ढकिया नंबर एक निवासी राजकुमार गिरी (70) पुत्र जागन गिरी की गांव में ही करीब सवा चार एकड़ जमीन है। राजकुमार गिरी का कहना है कि वह जब भी अपनी जमीन की चाहर दीवारी करने के लिए पिलर आदि लगाता है तो उसके कुछ अड़ोसी-पड़ोसी पिलर तोड़कर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। उसने बताया कि उसने यह जमीन वर्ष 2017 में खरीदी थी। उसका कहना है कि कई बार कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से जुताई भी कर चुके हैं। जिसकी सूचना वह समय-समय पर प्रशासन को देता रहा है, परंतु आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है जिससे वह मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा है। करीब सप्ताह भर पूर्व भी ऐसा एक मामला आने पर राजकुमार गिरी ने आत्मदाह करने की धमकी भी दे डाली थी, जिस पर पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। अब फिर से उसकी जमीन पर लगाए गए पिलरों को तोड़कर कब्जा करने के प्रयास पर राजकुमार गिरी द्वारा आज फिर से उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने की धमकी की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने एसडीएम कार्यालय पहुंच नाकेबंदी कर दी। इस दौरान राजकुमार गिरी के एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर पुलिस ने उसे उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के समक्ष पेश किया। जहां उसने एसडीएम को दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर लगाए गए पिलरों को तोड़ने की वीड़िया फुटेज दिखाकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने उसकी आप बीती सुन उसे न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस को मौखिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं। मामला निपटने पर आईटीआई पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment