डंपर और ट्राले की भिड़ंत में डंपर चालक चोटिल, डंपर उड़े परखच्चे

काशीपुर। रामनगर से मुरादाबाद जा रहा है खनन भरे डंपर का अलीगंज रोड पर सामने से आ रहे खाली ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस दौरान भिड़ंत में डंपर के परखच्चे उड़ गए, गनीमत रही की ट्राला और डंपर को चालक को मामूली चोटे आई है जिन्हें यहां के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती रात्रि करीब 2:00 बजे रामनगर से मुरादाबाद जा रहा है डंपर संख्या एचआर 58 ई 4294 का अलीगंज रोड फ़सियापुरा से आगे सामने से आ रहे ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई,जिसमें डंपर चालक सोनू मामूली रूप से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि ट्राला चालक भी इस भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर स्वामी काशीपुर निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि सामने से आ रहे ट्राले को बचाने को लेकर यह घटना घटित हुई है, फिलहाल चालक ठीक है उसको मामूली चोटे आई है जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment