उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का बदला मिजाज, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव का असर प्रदेश के तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में भी गर्मी से काफी राहत मिलने के आसार हैं।प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment