देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक प्रभावी और सशक्त मंच बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने लाते हैं, जिससे अन्य लोगों को भी समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख रहे हैं। इन प्रयासों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और जनभागीदारी को भी बल मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने कार्यों के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है, ताकि उनके प्रयासों से समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा प्राप्त कर सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ताजा संस्करण में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में लोगों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पारंपरिक और देसी पेय पदार्थों को अपनाने पर जोर देते हुए आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं और उनके स्वास्थ्य लाभों का भी उल्लेख किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश न केवल जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
