सत्यापन अभियान के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता और मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस और दो युवकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि तेज रफ्तार बाइक के सरकारी वाहन से टकराने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता और मारपीट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस टीम एसआरएफ फैक्ट्री एवं आसपास के क्षेत्रों में ऑपरेशन प्रहार के तहत सत्यापन अभियान चला रही थी। इस दौरान बाहरी व्यक्तियों, कर्मचारियों और किरायेदारों का पहचान एप के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा था।फैक्ट्री क्षेत्र में अभियान पूरा करने के बाद पुलिस टीम गड्डा कॉलोनी क्षेत्र में सत्यापन के लिए पहुंची। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक कथित रूप से सरकारी वाहन से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस का आरोप है कि दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।घटना के दौरान एक उपनिरीक्षक का चश्मा टूट गया, जबकि सरकारी वाहन चालक की वर्दी भी फट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।हेडलाइन:ऑपरेशन प्रहार के दौरान बवाल, पुलिस से मारपीट और अभद्रता के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment