ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक के लिए तैयारियां पूरी, देशभर से पहुंच रहे मेयर

ऋषिकेश। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर ऋषिकेश में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से मेयरों का आगमन शुरू हो गया है। बैठक में करीब 60 मेयरों के शामिल होने की संभावना है, जबकि 46 मेयरों की उपस्थिति पहले ही सुनिश्चित हो चुकी है। नगर निगम प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं।नगर निगम कार्यालय में जानकारी देते हुए मेयर शंभू पासवान ने बताया कि बैठक का आयोजन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में किया जाएगा। तीन जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। बैठक के दौरान शहरी विकास, नगर निकायों की चुनौतियों और विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि तीन जून को आयोजित कार्यक्रम के दो सत्र होटल में आयोजित होंगे, जबकि तीसरा सत्र त्रिवेणी घाट पर रखा गया है। इस दौरान भव्य गंगा आरती के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी प्रस्तुति देंगे और गढ़वाली लोकगीतों से मेहमानों का स्वागत करेंगे।कार्यक्रम में देशभर से आए मेहमानों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद, उनके परिजन और बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल होंगे। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है।चार जून को त्रिवेणी घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद बैठक का समापन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित होटल में होगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नगर निगम की ओर से पार्षदों एवं आमंत्रित अतिथियों को विशेष पास जारी किए जाएंगे।हेडलाइन:ऋषिकेश में जुटेंगे देशभर के मेयर, गंगा आरती और सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment