सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सूर्या चौकी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

काशीपुर। सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकरसूर्या चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर दिया।सूर्या चौकी प्रभारी सोनू सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने बीती शाम बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना दस्तावेजों के बिना वाहनों का संचालन करने पर दो दर्जन से अधिक बाइक चालकों के ऑनलाइन एवं नगद चालान किए। वहीं पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलों के एमवी एक्ट के तहत कोर्ट चालान किया। चौकी प्रभारी सोनू सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रऽने की अपील की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment