बदरी-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बीकेटीसी को 10 करोड़ रुपये का दान किया समर्पित

देहरादून/बदरीनाथ। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये का दान भी समर्पित किया।बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार मुकेश अंबानी सबसे पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।धार्मिक दर्शन के उपरांत मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को कुल 10 करोड़ रुपये के दो चेक भेंट किए। इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था रही है। उन्होंने बताया कि मुकेश अंबानी के इस योगदान से दोनों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान का प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। अंबानी के धाम आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment