न्यायालय ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में नामजद दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज की

काशीपुर। न्यायालय ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में नामजद आरोपी जतिन कांडपाल और नौशाद हुसैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आज दोनों आरोपियों की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि शाहजहांपुर डीएम के ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित शस्त्र लाइसेंस अब भी प्रदर्शित हो रहा है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर आधार कार्ड में फर्जी पता दर्ज कराया और सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर कूट रचित दस्तावेजों का उपयोग करते हुए शाहजहांपुर…

मांगों को लेकर धर्मयात्रा महासंघ ने सोपा एसडीएम को ज्ञापन

काशीपुर। धर्म यात्रा महासंघ महानगर काशीपुर इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बीती 12 जून को बांग्लादेश सरकार ने गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी उप जिला स्थित श्री राधा गोविंद एवं काली मंदिर में वहां के हिंदुओं द्वारा निर्माण की जा रही विश्व की सबसे ऊंची, भव्य-दिव्य, प्रभु श्री राम की प्रतिमा, जो बांग्लादेशी हिंदुओं द्वारा अपने स्रोतों से निर्माण की जा रही है, के निर्माण पर हिंदू विरोधी कट्टरपंथियों, इस्लामिक संगठनों के दबाव में आकर बंद करवा दिया है।…

काशीपुर जीजीआईसी स्कूल की उपेक्षा सरकार की लचर शिक्षा नीति : अलका पाल

काशीपुर। बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग की। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जीजीआईसी में विधानसभा क्षेत्र की लगभग 2000 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है, स्कूल की टूटी चार दीवारी और और कमरों की हालत सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जीजीआईसी में आज साइंस, मैथ बायोलॉजी आदि विषयों…

उत्तराखंड के 35 न्यायिक अधिकारियों को चयन वेतनमान की सौगात, हाई कोर्ट ने जारी की अधिसूचना

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग के 35 न्यायिक अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए चयन वेतनमान प्रदान करने की मंजूरी दी है। हाई कोर्ट ने उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली-2004 के नियम-27 के तहत इन अधिकारियों को 1,63,030 रुपये से 2,19,090 रुपये (जे-6) का चयन वेतनमान स्वीकृत किया है। अधिकांश अधिकारियों को यह लाभ वर्ष 2020 से प्रभावी रूप से मिलेगा, हालांकि सभी अधिकारियों के लिए इसकी प्रभावी तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है।हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना…

बदरी-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बीकेटीसी को 10 करोड़ रुपये का दान किया समर्पित

देहरादून/बदरीनाथ। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये का दान भी समर्पित किया।बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार मुकेश अंबानी सबसे पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदारनाथ के दर्शन…

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगा समन्वय, अतिक्रमण हटाने और क्षतिग्रस्त पिलरों के पुनर्स्थापन पर बनी सहमति

खटीमा/बनबसा। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित किया गया। नेपाल स्थित एक होटल में आयोजित इस सम्मेलन में भारत और नेपाल के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लेकर सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो-मैन्स लैंड में अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त सीमा पिलरों के पुनर्स्थापन तथा सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श…