मांगों को लेकर धर्मयात्रा महासंघ ने सोपा एसडीएम को ज्ञापन

काशीपुर। धर्म यात्रा महासंघ महानगर काशीपुर इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि बीती 12 जून को बांग्लादेश सरकार ने गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी उप जिला स्थित श्री राधा गोविंद एवं काली मंदिर में वहां के हिंदुओं द्वारा निर्माण की जा रही विश्व की सबसे ऊंची, भव्य-दिव्य, प्रभु श्री राम की प्रतिमा, जो बांग्लादेशी हिंदुओं द्वारा अपने स्रोतों से निर्माण की जा रही है, के निर्माण पर हिंदू विरोधी कट्टरपंथियों, इस्लामिक संगठनों के दबाव में आकर बंद करवा दिया है। संपूर्ण विश्व में निवास करने वाले सनातन धर्मावलंबी बन्धुओं के मन में भारी आक्रोश है और श्री राम की प्रतिमा निर्माण पर लगाई गई रोक हिंदुओं का घोर अपमान है। बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी अध्यादेश से सनातन धर्मी बुरी तरह आहत और आक्रोशित हैं। इससे अल्पसंख्यकों के अधिकार व धार्मिक स्वतंत्रता के लिए नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। इसके साथ ही साथ कुछ कट्टरपंथियों द्वारा निर्माणाधीन भगवान श्री राम की प्रतिमा को तोड़े जाने की धमकी भी दी गई है जो घोर चिंता का विषय है। धर्म यात्रा महासंघ, महानगर काशीपुर इकाई ने बांग्लादेश सरकार के इस तुगलकी फरमान की घोर निंदा करते हुए राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि उक्त विषय पर तमाम सनातन धर्म अनुयािययों की राष्ट्रीय व धार्मिक भावनाओं के हित में कड़े विरोध को दृष्टिगत रखते हुए बांग्लादेश में भगवान श्री राम की मूर्ति के निर्माण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पुनः प्रारंभ करवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, अमित सक्सेना, चंद्रभान सिंह, मदनमोहन गोले, आरपी राय, राजपाल, पं- राघवेन्द्र नागर, अशोक कुमार अग्रवाल पैगिया, डा- महेश अग्निहोत्री, रमेश चन्द्र जोशी थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment