महापौर ने किया रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन

काशीपुर। आज काशीपुर उस समय सफाई व्यवस्था की अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ गया जब महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त एवं पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियो और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रोड स्वीपर मशीन का उद्घाटन कर उसे पूजा के उपरांत झंडी दिखाकर रवाना कर काशीपुर की देव तुल्य जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया। इस मशीन की लागत लगभग 38 लाख रुपए है और यह उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली बहुउद्देश्यीय पूर्णतः इलेक्ट्रिक मैकेनाइज़्ड रोड स्वीपिंग मशीन है जो बारिश के दौरान भी काम करेगी जिसे काशीपुर नगर निगम ने अपने बेड़े में शामिल किया है। यह अत्याधुनिक मशीन सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, जेटिंग, फॉगिंग एवं वैक्यूम होस द्वारा कचरा संग्रहण जैसे अनेक कार्य एक साथ करने में सक्षम है।उन्नत पी एम 2.5 एवं पी एम 10 धूल नियंत्रण तकनीक, शून्य टेलपाइप उत्सर्जन तथा कम शोर के साथ यह स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।रोड स्वीपर मशीन के उद्घाटन के अवसर पर नगर निगम का माहौल ही खुशनुमा था और सभी के चेहरो पर खुशी का भाव नजर आ रहा था। महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और आशीर्वाद के चलते उन्होंने काशीपुर की सूरत और सीरत बदलने के लिए जनता से जो भी वायदे किए थे उन सभी को पूरा किया जा रहा है ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment