उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक (Tax & Revenue Inspector) के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 166.36 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लिए 76.36 रुपये, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये निर्धारित किया गया है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 के सभी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन करने से पहले जारी विज्ञापन और पात्रता संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment