जंतर-मंतर पर संसद घेराव में शामिल होने जा रहे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा रोकने का आरोप

काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित संसद घेराव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से रवाना होने की तैयारी कर रहे आजाद समाज पार्टी (काशीराम) और भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा रोकने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर कई नेताओं को उनके घरों में दिल्ली जाने से रोका गया। संगठन के अनुसार आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेऽराज गौतम, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महक सिंह, उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष शाहनवाज, नैनीताल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चंद, हरिद्वार जिलाध्यक्ष मनीष कुमार और देहरादून जिलाध्यक्ष जितेंद्र समेत कई पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के िऽलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, दोषियों के िऽलाफ सख्त कार्रवाई तथा केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रें की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment