काशीपुर जिला संगठन ने जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकोष्ठों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन को मजबूत किया गया। साथ ही जिला, मंडल और कोर कमेटी की बैठकों के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के संदेश के साथ घर-घर पहुंचाया। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि और डॉ- श्यामा प्रसाद मुख र्जी की 125वीं जयंती पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के काशीपुर प्रवास के दौरान भरतपुर मंडल के गड़ीनेगी शक्ति केंद्र में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक भी हुई। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। युवा संवाद कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न दलों से जुड़े हजारों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सोशल मीडिया के माध्यम से भी संगठन सक्रिय रहा। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगवीर सिंह एवं जसपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव ने पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर संगठन के संदेश को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
