छात्र जिया नूर ने नीट परीक्षा मैं 578 अंक प्राप्त करने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर की मेधावी छात्र जिया नूर ने नीट परीक्षा में 578 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके आवास पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने जिया नूर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में जिया की 12 घंटे की नियमित मेहनत और डॉक्टर बनने का दृढ़ संकल्प अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। नेताओं ने जिया के पिता अनवर अहमद और माता शगुफ्रता को भी इस सफलता पर बधाई दी तथा जिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उनका यह समर्पण समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश उपाध्यक्ष (एससी विभाग) राकेश भगत, प्रदेश सचिव मंसूर मंसूरी, आईटी सेल विधानसभा संयोजक शादान इकबाल, कांग्रेस नेता आसिफ सैफी, वरिष्ठ कांग्रेसी साजिद सैफी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सारिम सैफी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment