नीट परीक्षा में 565 अंक प्राप्त करने पर अधिवक्ता अब्दुल सलीम ने दी हसन हमीदी को बधाई

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता अब्दुल सलीम एडवोकेट ने अपने पैतृक गांव भगवंतपुर पहुंचकर नीट परीक्षा में 565 अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र हसन हमीदी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अब्दुल सलीम एडवोकेट ने कहा कि हसन हमीदी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर हसन ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र यदि पूरे समर्पण के साथ मेहनत करें तो वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।बतादें कि हसन हमीदी, भगवंतपुर निवासी सम्मानित शिक्षक मास्टर हामिद अली के पुत्र हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में 565 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अब्दुल सलीम एडवोकेट ने हसन के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि हसन भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और अपने गांव, जनपद तथा प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment