लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे तीन वारंटी पुलिस हिरासत में

काशीपुर।‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में काशीपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 03 वारंटीयो को जो काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटीयो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है । पकड़े गए वारंटी में सुरेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी कुंडेश्वरी, मंगत सिंह उर्फ मंग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी तथासुरेंद्र सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र परमजीत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज सिंह धोनी,उप निरीक्षक कंचन कुमार पड़लिया, वीरेंद्र सिंह बिष्ट तथा सुनील भाकुनी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment